फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़े, 50 हजार की चोरी

Wed, 02 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/श्रीरीठा साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
लधिया घाटी के केंद्र श्रीरीठा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर गागरी में एक दुकान में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर ताले तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े।
विज्ञापन


मंगलवार रात चंदन सिंह बोहरा की किराना और जनरल स्टोर की दुकान के ताले तोड़े गए। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह बोहरा को तब हुई, जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे। ताले टूटे देख दुकान स्वामी सकते में आ गए। दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले में रखी सामग्री भी चोर ले उड़े। दुकान स्वामी के मुताबिक नकदी और सामान मिलाकर करीब 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। दुकान स्वामी ने फोन से पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। साथ ही थाने में तहरीर दी गई। दरोगा केसी राम आर्य ने मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष सीएस कन्याल ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बढ़ाई जाए रात्रि गश्त
श्रीरीठा साहिब के लोगों ने इलाके में बढ़ती वारदात पर चिंता जताई है। कहा कि चोरी की घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत बढ़ रही है। पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) हयात राम, भवान सिंह परवाल, मदन सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


एक माह में चोरी की तीसरी वारदात
श्रीरीठा साहिब क्षेत्र में एक माह में चोरी की यह तीसरी वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग परेशान हैं। इससे पहले क्षेत्र में मिलाप सिंह की दुकान से करीब 10 हजार रुपये की चोरी हो चुकी है। साथ ही चम्याली गांव के प्राइमरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन योजना के राशन की चोरी के अलावा कुर्सी-मेज की तोड़फोड़ के साथ टीसी फाड़ डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें