फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा बाइक चोर, जेल भेजा

Sat, 05 Dec 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक युवक को चोरी की बजाज पल्सर बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। बाइक दो माह पहले खटीमा से चुराई गई थी, जिसे बेचने वह नेपाल जा रहा था।
विज्ञापन


एसआई बीएस सम्मल, कांस्टेबल दिनेश जोशी, संजय कुमार शनिवार सुबह गश्त पर थे। इसी बीच गढ़ीगोठ पुल से जगबूड़ा पुल को जा रहे मार्ग पर एक बाइक सवार आता दिखा। बाइक की दोनों नंबर प्लेट गायब थी। रोककर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने सच्चाई बयां कर दी। बताया कि अक्तूबर में उसने खटीमा से बाइक चुराई थी, जिसे बेचने वह नेपाल जा रहा था। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बाइक का चेसिस नंबर बताकर खटीमा पुलिस से पता किया तो बाइक का वास्तविक नंबर यूके 05-9887 निकला, जिसकी चोरी की रिपोर्ट 19 अक्तूबर 2015 को खटीमा कोतवाली में लिखाई गई है।

खटीमा कोतवाली के एसआई हरीश बहादुर सेन ने बताया कि कोतवाली में आईसीपी की धारा 379 में मुकदमा पंजीकृत है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी गैड़ाखाली नंबर एक निवासी पवन चंद्र लोहिया (22) को आईपीसी की धारा 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की तफतीश थानाध्यक्ष ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें