फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी

Sat, 05 Dec 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएफ में भर्ती करवाने के नाम पर युवक से लाखों रुपये की ठगी की गई। शिकायतकर्ता ने थाना डिवीजन नं. 2 में तीन लोगों के खिलाफ तीन लाख 25 हजार रुपये की ठगी करने की शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पीड़ित फकीर चंद ने बताया कि शिव दयाल ने बीएसएफ में भर्ती करवाने के लिए विभिन्न तिथियों पर तीन लाख 25 हजार रुपये की यह कहकर मांग की थी कि वह तीन माह में उनकी भर्ती करवा देगा। न तो शिव दयाल ने उन्हें भर्ती करवाया न ही पैसे वापस किए।

पुलिस ने शिकायतकर्ता फकीर चंद पुत्र आंचल कुमार निवासी गोबिंदसर के बयान के आधार पर शिव दयाल, अर्जुन पहलवान, अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें