स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां खासी चौकन्नी हैं। भारत-नेपाल सीमा के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों की निगाह है। बृहस्पतिवार को पुलिस, एसओटीएफ, एलआईयू और की टीम ने ज्वाइंट कांबिंग की।
डीआईजी और एसपी के निर्देश पर एसओटीएफ प्रभारी भाष्कर बड़ोला के नेतृत्व में कांबिंग दल ने सैलानीगोठ, मनिहारगोठ, छीनीगोठ, धनियाबाड़ा आदि सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन कांबिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान जंगल के अवैध रास्तों से दोनों देशों के बीच आवाजाही करने वाले राहगीरों को रोककर उनसे गहन पूछताछ की गई। वहीं सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति सजग किया गया।
एसओटीएफ प्रभारी ने बताया कि कांबिंग में बार्डर क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली। कांबिंग दल में पुलिस उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, वन रक्षक प्रहलाद सिंह, गोपाल सिंह सम्मल, यशवंत सिंह बोहरा, एलआईयू के हरीश कन्याल, नरेंद्र रावत आदि शामिल थे।