फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पीटकर हत्या

Wed, 02 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व पुलिस क्षेत्रांतर्गत हरोड़ी गांव में बीते दिनों हुई मारपीट के मामले में घायल की मंगलवार को मौत हो गई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक चंद्रप्रकाश के अनुसार 19 फरवरी को ईश्वर सिंह (40) पुत्र लक्ष्मण सिंह को गांव के ही कल्याण सिंह, उसकी पत्नी और बेटे ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसे लोहाघाट अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया। हालात लगातार बिगड़ने पर बीते दिनों परिजन घायल को घर ले आए, जहां एक मार्च को घर आने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

राजस्व निरीक्षक ने मौके में जाकर शव पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया है। वहीं, मृतक की पत्नी निर्मला देवी की तहरीर के आधार पर राजस्व निरीक्षक ने आईपीसी की धारा 302 के तहत कल्याण सिंह, उसकी पत्नी बसंती देवी और पुत्र विजय सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। विवेचना का कार्य राजस्व उप निरीक्षक शंकर सिंह बंग्याल करेंगे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। राजस्व पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें