फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की तस्करी पर लगेगा अंकुश : एसपी

Sun, 15 Nov 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी डीएस कुंवर ने पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश अपने मातहतों को दिए हैं। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि जल्द ही भारत से नेपाल को हो रही डीजल-पेट्रोल तस्करी पर अंकुश लगाया जाएगा। एसडीएम और सीओ तस्करी की घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। तस्करों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि भारत से नेपाल को हो रही पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुरजोर कदम उठाए जा रहे हैं। रविवार से बिना सवारी नेपाल जाने वाले वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल जाने वाले सभी वाहनों का तेल चेक करने को भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि कस्टम विभाग से भी संपर्क किया जाएगा। तस्करों पर नियंत्रण के लिए कस्टम एक्ट में भी कार्रवाई किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को निर्देश दिया गया है कि पंप स्वामियों को भी एक दिन में एक बार ही वाहनों को तेल देने को कहा जाए। उन्होंने बताया कि जल्द ही शारदा बैराज के आसपास सीसीटीवी लगाए जाएंगे। थानाध्यक्ष बीआर पौरी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बिना सवारी वाहनों को नेपाल नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें