फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनलेख के धूरा में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत से दस किमी दूर बनलेख गांव के धूरा तोक में दो घरों का ताला तोड़कर चोरों नेे 50 से 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। उधर पुलिस ने मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


सोमवार रात धूरा के जगदीश जोशी और खीमानंद जोशी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। ये दोनों परिवार गांव से दूर, शहर में रहते हैं। घर का ताला टूटने की जानकारी लगने पर खीमानंद जोशी ने अगली सुबह 11 दिसंबर को कोतवाली में तहरीर दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।

खीमानंद जोशी और जगदीश जोशी ने बताया कि चोर उनके घरों का ताला तोड़कर तांबे के घड़े, परात, तौले समेत कई अन्य सामान ले उड़े। चोरी हुए सामान की कीमत 50 से 60 हजार रुपये बताई। तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। इधर कोतवाल सलाउद्दीन खान का कहना है कि बनलेख के धूरा में चोरी होने को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सात दिन बाद भी चंपावत बाजार की चोरी का सुराग नहीं
चंपावत। चंपावत की तीन दुकानों से सात दिसंबर की रात को हुई चोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने शक होने पर कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

चोरी के खुलासे की मांग को व्यापार संघ भी पुलिस अधिकारियों से मिल चुका है। कोतवाल सलाउद्दीन खान का कहना है कि चोरों का पता लगाने के लिए छह लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कहा कि चोरों को दबोचने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें