फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा कबाड़ से भरा कैंटर, चालक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। शहर से पांच किमी दूर कलक्ट्रेट रोड पर कबाड़ से भरा कैंटर (यूके 04सीबी/0356) बुधवार रात करीब 30 फुट खाई में गिर गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि हादसे के बाद हेल्पर छिटक गया, जबकि चालक वाहन के भीतर ही फंसा रहा।
विज्ञापन


जानकारी लगते ही एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के नेतृत्व में पुलिस और आपदा राहत दल उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा और कटर के सहारे चालक को निकाला जा सका। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि चालक जगदीश जोशी (35) पुनेठी निवासी को प्राथमिक इलाज के बाद उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया है, जबकि हेल्पर रमेश सिंह (28) को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें