फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क निर्मओण में लगे मजदूरों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम के निर्देश के बाद भी कई स्थानों पर बारहमासी सड़क के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों सत्यापन नहीं हो पाया है। क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के देखे जाने की घटनाओं को देखते हुए एसपी ने पुलिस अधिकारियों को बारहमासी सड़क के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों, वाहन चालकों, सहायकों और मशीनों के आपरेटरों का सत्यापन के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन


बता दें कि डीएम डॉ.अहमद इकबाल की ओर से कुछ समय पहले पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिकारियों के साथ ही निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्थाओं को सड़क निर्माण में लगे मजदूरों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी कई स्थानों पर मजदूरों का सत्यापन नहीं किया गया।

वर्तमान में क्षेत्र में संदिग्ध लोगों के देखे जाने, आपराधिक घटनाओं में हो रहे लगातार इजाफे देखते पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने चंपावत कोतवाली के अलावा चल्थी चौकी पुलिस को निर्माण कार्य में लगे बाहरी क्षेत्रों के मजदूरों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सत्यापन नहीं होने के कारण संदिग्धों से की गई पूछताछ
चंपावत। कोतवाली पुलिस ने यहां एक होटल में ठहरे कई संदिग्धों को सत्यापन के लिए कोतवाली ले जाया गया। कोतवाल सलाउद्दीन खान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से कई युवक यहां बैग बनाने के कार्य के लिए आए हैं। जिनके पते के सत्यापन के लिए पुलिस की ओर से पूछताछ कर और अभिलेखों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें