चंपावत। लोहाघाट नगर में अंग्रेजी शराब की दुकान में ओवररेट में शराब बेचना सैल्समैन को भारी पड़ गया। फोन पर मिली शिकायत सही पाए जाने पर 42 हजार रुपये का चालान काटा गया।
आबकारी निरीक्षक प्रतिमन कन्याल ने बताया कि लोहाघाट की दुकान में प्रिंट रेटों की तुलना में बीस रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जिले में ओवररेट में शराब की पहली दुकान का चालान काटा गया है। ब्यूरो