फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीधुरा मेला व्यापारियों के साथ हाथापाई, खाने के बाद भुगतान भी नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी/देवीधुरा (चंपावत)। देवीधुरा आषाड़ी कौतिक में बारिश के चलते व्यापारियों का कारोबार पहले ही ठंडा है। अब मेले में आए कारोबारी अराजकता के भी शिकार हो रहे हैं। मंगलवार रात अराजक तत्वों ने खाने का भुगतान करने के बजाय दहशत फैलाने के लिए दस दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। व्यापारियों ने अराजक तत्वों के खिलाफ पाटी थाने में तहरीर दी और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार रात कुछ अराजक तत्वों ने दुकानों में तोड़फोड़ करने के साथ ही दुकानों का सामान भी फेंका। विरोध करने पर वह हाथापाई पर उतारू हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे फरार हो गए। हरिओम गुप्ता टिकिया व्यवसायी का कहना है कि कुछ लोगों ने टिकिया खायी, जब भुगतान करने को कहा तो हाथापाई करने लगे।

हल्द्वानी के कपड़ा व्यवसायी गुलजार का कहना है कि बनियान मांगने पर जब उन्होंने नहीं दिया तो उसका सारा सामन फेंक दिया। राजाराम बाजपुर के कुछ व्यवसायियों का कहना है कि रात को वे अपनी दुकान में खाना खा रहे थे, तभी दुकान में लगा तिरपाल फाड़ दिया। नसीम अहमद, तौफीक अहमद, कल्लू राम, मुख्तार अहमद आदि व्यापारियों ने पुलिस के साथ ही मंदिर कमेटी से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है। पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह का कहना है कि अराजक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें