फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक के छात्र की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पत्थरमौन गांव निवासी पॉलीटेक्निक के छात्र की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह छात्र गांव के समीप के जंगल में बकरी चुंगाने गया था। इसी दौरान वह खाई में गिर गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल सलाहउद्दीन खान ने बताया कि जिला मुख्यालय से तकरीबन 13 किमी. दूर धौन क्षेत्र के पत्थरमौन गांव निवासी दिनेश चंद्र (21) पुत्र सुरेश चंद्र सोमवार को दोपहर में बकरी चुंगाने जंगल गया था। शाम को बकरियां तो घर लौट आई, लेकिन दिनेश लौट कर वापस नहीं आया। जिस पर परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की। देर सांय ग्रामीणों को दिनेश खाई में गिरा मिला। दिनेश के सिर में लगी चोट से काफी खून निकल रहा था। परिजन और ग्रामीण घायल दिनेश को घर ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

अधिक खून निकलने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। दिनेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह ताड़केश्वर स्थित शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दिनेश पढ़ाई में काफी तेज था। वर्तमान में वह लोहाघाट पॉलीटेक्निक से पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


डीसीआर को ग्रामीण ने दी भ्रामक सूचना
चंपावत। मंगलवार की सुबह जिला नियंत्रण कक्ष (डीसीआर) को एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि पत्थरमौन में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है, और मृतक का ताड़केश्वर शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने सीओ राजन सिंह रौतेला और कोतवाल सलाहउद्दीन खान को मौके पर भेजा। पता लगा कि खाई में गिरे युवक का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बाद में पुलिस टीम ने पत्थरमौन पहुंच मृतक दिनेश के पिता सुरेश चंद्र और अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। कोतवाल ने बताया कि मृतक के पिता ने लिखित में दिनेश की खाई में गिरने से मौत होने की बात कही है। कोतवाल का कहना है कि सूचना देने वाले धौन निवासी नारायण सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि नारायण सिंह ने शराब के नशे में भ्रामक सूचना दी। कोतवाल का कहना है कि गलत सूचना देने पर नारायण सिंह के खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें