फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पातन पर सरपंच पर जुर्माना लगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। काली कुमाऊं रेंज की एक वन पंचायत में हुए अवैध पातन पर कार्रवाई की गई है। वन क्षेत्राधिकारी की संस्तुति पर लोहाघाट के उप जिला मजिस्ट्रेट ने आरोपी के खिलाफ जुर्माना लगाया है। एक सप्ताह के भीतर अर्थ दंड जमा नहीं करने पर आगे कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


काली कुमाऊं के वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि नवंबर 2017 में विभागीय टीम ने तड़ाग वन पंचायत के सरपंच भूपाल सिंह बोहरा को अवैध पातन करते दबोचा था। वन विभाग ने वन पंचायत नियमावली के तहत आरोपी पर 2750 रुपये का अर्थ दंड लगा संबंधित वन पंचायत के कोष में जमा करने की अनुशंसा की थी। अब उप जिला मजिस्ट्रेट आरसी गौतम ने आरोपी सरपंच को पत्र भेज एक सप्ताह के भीतर जुर्माने की राशि लोहाघाट वन पंचायत निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने के आदेश दिए हैं। इस रकम के निर्धारित अवधि में जमा नहीं कराए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें