लोहाघाट (चंपावत)। लोकसभा चुनावों को देखते हुए पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाकर एक व्यक्ति को 68 पव्वै देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि कोलीढेक निवासी जोगा सिंह को पाटन पुल के पास शनिवार देर शाम को 68 पव्वै देसी शराब के साथ दबोचा गया। आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम में राकेश रौंकली और अशोक वर्मा शामिल थे।