फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अधिकारी ने काटकर बेच दी ठेकेदार की मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। यहां एक अधिकारी ने पूल्ड हाउस में सीडीओ आवास परिसर में रखी गई ठेकेदार की मशीन को काट कर कबाड़ी को बेच दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब ठेकेदार अपनी मशीन को लेने पूल्ड हाउस पहुंचा।
विज्ञापन



लोहाघाट निवासी ठेकेदार हेमंत गड़कोटी ने बताया कि उन्होंने कुछ साल पहले पूल्ड हाउस में राजस्व कक्ष और टाइप पांच के कक्ष बनाने का ठेका लिया था। इसके लिए तब उन्होंने वहां मसाला तोलने के लिए करीब 90 हजार रुपये की वे बैचर मशीन भी लगाई थी। काम खत्म होने के बाद गड़कोटी ने अपनी मशीन सीडीओ आवास के पीछे खाली प्लाट पर रख दी थी। कुछ समय पूर्व हेमंत को अल्मोड़ा जिले के सल्ट में एक ठेका मिला था। हेमंत के मुताबिक जब वह पूल्ड हाउस पहुंचे तो उनकी मशीन वहां से नदारद मिली। पूल्ड हाउस में मौजूद माली ने उन्हें बताया कि कुछ समय पूर्व ही एक अधिकारी ने मशीन को काट कर कबाड़ी को बेच दिया है। इससे नाराज ठेकेदार संबंधित अधिकारी के कार्यालय पहुंच गया। मशीन काटकर बेचने के मामले को लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई। जिसके बाद अधिकारी की ओर से ठेकेदार को आने वाले समय में नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें