फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाप भूमि पर खड़े पेड़ों की आड़ में जंगल से हो रहा अवैध कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज में नाप भूमि पर खड़े पेड़ों की अनुमति लेकर जंगल से अवैध कटान हो रहा है। पूर्णागिरि क्षेत्र के सेलागाड़ निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के बाद प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह ने वन क्षेत्राधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सेलागाड़ निवासी खीमानंद पांडेय ने प्रभागीय वनाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि जमरानी क्षेत्र में विभाग ने नाप भूमि पर खड़े पेड़ों को काटने की अनुमति दी है। आरोप है कि इन पेड़ों की आड़ में जंगल से अवैध कटान किया जा रहा है। पूर्णागिरि क्षेत्र में तैनात बूम रेंज के वन कर्मी जानकारी के बावजूद मौन है।

उन्होंने कहा कि गांव के लोगों द्वारा इस पर आपत्ति जताने पर वन कर्मी उल्टा उन्हें परेशान कर रहे हैं। इधर, प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि वन क्षेत्राधिकारी को मामले की जांच सौंपी जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें