फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में जीआईसी चौक के समीप बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। अचानक हुए इस वाकये से परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को सीज कर पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। अलबत्ता खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन


चंपावत बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत ने बताया कि सीमांत तरकुली गांव की निवासी सीता देवी (65) पत्नी मोहन सिंह जीआईसी रोड में किराए में रहने वाले बेटे के घर गई थी। मंगलवार को सीता देवी अपनी पुत्री तारी देवी के साथ चंपावत बाजार में खरीददारी को बाजार जा रही थी। इसी दौरान पूर्वाह्न करीब 11 बजे एनएच में एक निजी अस्पताल के पास वह सड़क को पार कर रही थी। इसी दौरान तेजी से आ रही बाइक (यूके 03बी/0508) की चपेट में आ गई। बाइक को जीआईसी रोड निवासी अमित सिंह चला रहा था। गंभीर रूप से चोटिल महिला को बाइक सवार अमित और आसपास के लोग तुरंत जिला अस्पताल लाए।
जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.एचएस ऐरी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सीता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीता देवी का पुत्र हिम्मत सिंह केरल में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें