फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटोली मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत खटोली में होली के दौरान हुई मारपीट में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें लोहाघाट बंदीगृह में भेज दिया गया। खटोली में होली पर्व के दौरान ग्राम प्रधान, प्रधान के भाई व एक अन्य व्यक्ति पर गांव के ही कुछ अन्य लोगों के साथ किसी बात को लेकर मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन


गांव के दिनेश सिंह ने आरोप लगाया था कि प्रधान व अन्य लोगों ने उनके पिता प्रयाग सिंह, मां मोहनी देवी और भाई होशियार सिंह को 28 फरवरी को बुरी तरह पीटा। चोटिल होशियार सिंह का खटीमा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर खटोली के प्रधान नवीन सिंह, प्रवीण सिंह व विक्रम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 व 427 के तहत छह मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। चल्थी चौकी पुलिस के प्रभारी पीआर विश्वकर्मा ने बताया कि दो आरोपी विक्रम सिंह व प्रवीण सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें