चंपावत। पुलिस की ओर से जिले में वाहनों की चेकिंग का अभियान जारी है। अक्तूबर में पुलिस ने नियम विरुद्ध चल रहे 5178 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनसे 5 लाख 52 हजार 400 रुपये समायोजन शुल्क वसूला गया।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि बिना हेलमेट 1588, डबल हेलमेट का प्रयोग न करने पर 650, तीन सवारी पर 68, दोषपूर्ण नंबर प्लेट में 49, सीट बेल्ट न पहनने पर 246, काले शीशे पर दो, यातायात संकेतों का उल्लंघन करने पर 115, विधि के निर्देश का उल्लंघन करने पर 310, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर पांच, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 61, वन वे का उल्लंघन करने पर 33, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर 28, परमिट की शर्तो का उल्लंघन करने पर एक, बिना लाइसेंस 200, बिना इंशोरेंश 35, बिना रिफलेक्टर 89, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 444, चस्पा चालान 96, यात्री वाहनों में ओवर लोडिंग करने पर 30, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर दो, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर छह, माल वाहनों में सवारी बैठाने पर पांच, माल वाहन में ओवरलोडिंग करने पर एक, नशे में वाहन चलाने में दो एवं अन्य प्रकरणों में 1110 वाहन चालकों का चालान किया गया। जिसमें 73 वाहनों को सीज किया गया तथा 38 वाहन चालकों की डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
371 बाहरी व्यक्तियों का किया गया सत्यापन
चंपावत। पुलिस की ओर से अक्तूबर में 371 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना बनबसा में 184, थाना टनकपुर में 80, कोतवाली चंपावत 94, थाना तामली में एक, थाना लोहाघाट 10, थाना रीठासाहिब एक और पाटी थाने में एक व्यक्ति का सत्यापन किया गया है। ब्यूरो