लोहाघाट (चंपावत)। यहां पंचेश्वर तिराहे पर सवारी उतारते वक्त एक टैक्सी चालक की दूसरे टैक्सी चालक ने पिटाई कर दी। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टैक्सी चालक रवींद्र सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि रविवार को पंचेश्वर तिराहे पर सवारी उतारते वक्त नाथ सिंह करायत नामक टैक्सी चालक ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही रिपोर्ट करने पर घर में घुसकर मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि रवींद्र सिंह बिष्ट की तहरीर के आधार पर आरोपी नाथ सिंह करायत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना दरोगा अरविंद कुमार को सौंपी गई है।