फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर व नगदी से भरे गिरे पर्स को ले उड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में सोने के जेवर व नगदी रखे पर्स को एक महिला उड़ा ले गई। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई अतापता नहीं चल सका। घटना के बाद से पीड़िता बेहद परेशान है। पीड़िता के भाई ने लोहाघाट थाने में रिपोर्ट दे पर्स उड़ाने वाली महिला का पता लगाने की गुहार लगाई है।

पीड़िता गोविंदी देवी ने बताया कि वह मंगलवार को परिजनों के साथ बाराकोट विकासखंड के नौमाना गांव से मैक्स वाहन में अपने ससुराल को जा रही थी। वाहन के लोहाघाट के मोटर स्टेशन में कुछ समय रुकने पर गलती से बैग में रखा बटुआ सड़क पर गिर गया। जिसकी उसे भनक तक नहीं लगी। हाथ से बटुआ गायब होने की भनक लगने पर मोटर स्टेशन पर गई। पता चला कि कोई अन्य महिला गिरा बटुआ लेकर चलती बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि बटुए में एक तौले के सोने के कान के कुंडल और दो हजार रुपये की नगदी थी। वारदात के बाद से गोविंदी काफी परेशान है। गोविंदी देवी के भाई सतीश जोशी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। काफी खोजबीन करने के बाद महिला का कोई अतापता नहीं चल सका। जोशी का कहना है कि यदि उक्त महिला उसके जेवर लौटा देती है, तो बटुए में रखी नगद धनराशि उसी महिला को दे देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें