लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के सिंगदा गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपये कैश उड़ाने के मामले का पांच दिन बाद भी खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही है। चोरी का खुलासा न होने पर पीड़ित ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता दीपक सिंह ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि 11 मई की रात चोर उनकी सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान के ताले तोड़कर तिजोरी में रखे एक लाख रुपये चुरा लेे घए।
रविवार को घटना का पता चलने के बाद उन्होंने 12 मई को लोहाघाट थाने में चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा सकी है।
दिनेश का कहना है कि उन्होंने दो माह का खाद्यान्न बेचकर एक लाख रुपये दुकान की तिजोरी में रखे थे। उन्होंने एसडीएम से चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश देने की मांग की है।