रामपुर। मकान बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में अधिकारियों के आदेश पर अजीमनगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा टांडा निवासी रियाजुद्दीन का आरोप है कि उसका इसी गांव के रहने वाले अफजाल और हाजी इकबाल का घर पर आना जाना था। जहां उसने एक मकान खरीदने की बात कही थी। इस दौरान दोनों आरोपियों ने एक- एक मकान दिखा दिया था। इसके बाद पीड़ित ने उस मकान को देख भी लिया था। बाद में आरोपियों ने मकान के नाम पर उससे 15 लाख रुपये ले लिए थे।बाद में मकान का बैनामा कराने से मना करते हुए उसको पैसे देने से मना कर दिया।बाद में जब उसने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट करके उसको वहां से भगा दिया। बाद में वह थाने पहुंच गया।लेकिन पुलिस ने उसकी रिर्पोट दर्ज नही की।उसने इस मामले में अधिकारियों से शिकायत की। अधिकारियों के आदेश पर अजीमनगर थाने की पुुलिस ने दो लोगों पर धोखाधड़ी और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।