फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पेटी देशी शराब सहित एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए नरसिंहडांडा में आठ पेटी देशी शराब सहित एक अभियुक्त को दबोचा। पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र के निर्देश पर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहडांडा के पास नवीन राम निवासी नरसिंहडांडा के कब्जे से सात पेटियों में 334 पव्वे देशी शराब और एक पेटी में 12 बोतल देशी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ कोतवाली चंपावत में 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार, महंगा राम, मदन नाथ, कनिका ढेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें