फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला कमेटी कार्यकर्ताओं और युवकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गांधी मैदान में शुक्रवार रात दशहरा पर्व पर पुतलों के दहन के बाद नवयुवक रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं एक युवक के बीच हवाई झूले के किराए को लेकर मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन


शहर के गांधी मैदान में शुक्रवार शाम से दशहरा मेले में पुतला दहन देखने भारी संख्या में लोग उमड़े थे। आतिशबाजी के बीच रात सवा आठ बजे पुतलों का दहन हुआ। इसके बाद मैदान से दर्शकों की भीड़ छटने लगी। बताया गया कि इस बीच मेले में परिवार के साथ आए बोरागोठ निवासी नरेश कुमार का हवाई झूले के किराए को लेकर विवाद हो गया। इसका पता चलने पर आयोजक कमेटी के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और नरेश कुमार की पिटाई कर दी। पता चलते ही मैदान में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराया।

इसके बाद घायल नरेश कुमार ने पहले संयुक्त चिकित्सालय में इलाज कराकर मेडिकल बनवाया और फिर कोतवाली में कमेटी कार्यकर्ताओं के खिलाफ तहरीर दी। वह कोतवाली से लौट रहा था कि बाजार में उसे कमेटी का एक कार्यकर्ता दिखा तो उसने उसकी पिटाई कर दी। इसका पता चलते ही कमेटी के कुछ कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे और नरेश कुमार को पकड़कर कोतवाली ले जाने लगे। वे नरेश कुमार को इमली पड़ाव के रास्ते कोतवाली ले जा रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि डिग्री कॉलेज मार्ग पर पहले से मौजूद नरेश कुमार के साथियों ने कमेटी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसमें कमेटी का एक पदाधिकारी विशाल अग्रवाल गंभीर घायल हुआ है। मारपीट का यह क्रम देर रात तक चलता रहा। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि नरेश कुमार की तहरीर पर रामलीला कमेटी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है, जबकि रामलीला कमेटी के घायल पदाधिकारी विशाल अग्रवाल के चचेरे भाई राजेश अग्रवाल की तहरीर पर नरेश कुमार, उसके भतीजे एवं अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें