फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो घंटे तक परेशान रहे 40 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़ डिपो की कानपुर जा रही रोडवेज की बस (यूके 07पी/2519) को कोतवाली पुलिस ने करीब पौने दो घंटे तक रोके रखा। इसके चलते 40 यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बस को लोहाघाट के पास किसी कार कोे टक्कर मारने की सूचना पर रोका गया था।
विज्ञापन


परिचालक संदीप राणा ने बताया कि बस पिथौरागढ़ से शनिवार सुबह 10 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई। इस बीच लोहाघाट में हॉटमिक्स प्लांट के पास एक मोड़ में बस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही कार से लग गई। कंडक्टर का कहना था कि टक्कर से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। लोहाघाट में बस का ड्राइवर बदला गया।

नियंत्रण कक्ष में मिली सूचना के बाद पुलिस ने बस को कोतवाली में रोक लिया। टक्कर लगी कार के चालक कोतवाली पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाला चालक दूसरा था। बाद में यात्रियों का दबाव बढ़ने और मौके पर पहुंचे रोडवेज कर्मचारी नेता नारायण दत्त के हस्तक्षेप के बाद बस को शाम 4.40 बजे बाद जाने दिया गया। मुसाफिरों का कहना था कि बस की गलती नहीं थी, बावजूद इसके प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करे बगैर बस को रोक बेवजह परेशान किया गया।
विज्ञापन



रोडवेज बस से कार को तेज टक्कर लगी थी। कार चालक का कहना था कि बस का चालक नशे में लग रहा था, लेकिन ड्राइवर के बदले जाने से पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर सकी। बस को रोक पुलिस ने वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें