फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व ई-रिक्शा की टक्कर में बाइक चालक व दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अनियंत्रित बाइक चालक ने एक ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक व ई-रिक्शा में सवार दो महिलाएं घायल हो गई। तीनों घायलों का संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को अनियंत्रित बाइक सवार बनबसा निवासी हेमंत कश्यप (31) पुत्र मुन्ना कश्यप ने न्यू टैक्सी स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे बाइक व ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक चालक युवक व ई-रिक्शा में सवार उचौलीगोठ निवासी बची देवी (80) पत्नी स्व. बहादुर सिंह एवं ककरालीगेट निवासी जयंती देवी पत्नी शीशपाल सिंह घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इधर खबर लिखे जाने तक हादसे की किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें