फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ की सफाई से दो व्यापारियों को चूना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
एक ठग ने हाथ की सफाई से दो व्यापारियों को चार हजार रुपये का चूना लगा दिया, जबकि कई व्यापारी इस ठग के झांसे में आने से बाल-बाल बचे। हालांकि, व्यापारियों ने ठगी की पुलिस में शिकायत नहीं की है, मगर दिनभर यह मामले चर्चाओं में रहे।

बुधवार शाम एक ठग चौक बाजार जाने वाली गली में धौनी मोबाइल की दुकान में चार्जर लेने के लिए गया। दुकान स्वामी पुष्कर धौनी ने बताया कि मोलभाव कर 80 रुपये का मोबाइल चार्जर लिया। इसके लिए ठग ने दो हजार रुपये का नोट दिया। जब उन्होंने उक्त व्यक्ति को 1920 रुपये लौटाए, तो उसने चार्जर के दाम कम करने को कहा। उन्होंने दाम कम नहीं किए, तो ठग ने दो हजार रुपये का नोट वापस मांगा। दुकानदार ने जैसे ही उस ठग को उसका दो हजार रुपये का नोट वापस करने को गल्ले से बाहर निकाला, तो उसने कहा कि चलो चार्जर दे दो। धौनी ने बताया कि उसने 80 रुपये का चार्जर और 1920 रुपये वापस लौटाए। इसके बाद क्या हुआ उसे कुछ भी याद नहीं। करीब 10 मिनट बाद पता चला कि गल्ले में दो हजार रुपये का नोट गायब है। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी प्रकार पिथौरागढ़ मार्ग स्थित मां पूर्णागिरि जनरल स्टोर पर एक व्यक्ति आया और उसने दुकान में बैठे नरेश तिवारी से एक डियोड्रेंट मांगा। इसकी कीमत 199 रुपये थी। उस व्यक्ति ने दो हजार रुपये का नोट दुकान वाले को दिया। इस पर दुकान वाले ने 1800 रुपये और एक रुपये की टॉफी उसे दी। इसके बाद वह उक्त व्यक्ति इस बात पर बहस करने लगा कि सामान की कीमत अधिक लगा रहे हो, इसे सस्ता करो या पैसे वापस करो। दुकान स्वामी ने बताया कि उस व्यक्ति ने खुले 1800 रुपये दिए और दो हजार का नोट लिया। फिर कहने लगा कि अच्छा सामान दे दो। दुकान वाले ने फिर 1800 रुपये दिए और दो हजार का नोट पकड़कर काउंटर में रखा। उसके बाद क्या हुआ, दुकानदार को भी पता नहीं। खरीदारी कर ठगी करने वाला व्यक्ति लापता हो गया। कुछ देर बाद देखा, तो गल्ले में न तो दो हजार का नोट था और न खुले रुपये। यह ठग कुछ अन्य दुकानों में भी गया, लेकिन उन्हें ठग नहीं सका। दुकानदारों ने बताया कि ठगी करने वाला व्यक्ति बोलचाल से मैदानी क्षेत्र का मालूम पड़ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें