फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली अधेड़ ने फंदा डाल जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल निवासी एक अधेड़ पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पेड़ से उतार कर अपने कब्जे में लिया है। अधेड़ खुद फांसी पर लटका या फिर किसी ने उसे मारकर पेड़ पर लटकाया अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

डिग्री कॉलेज मार्ग में बुधवार को सुबह वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय से नीचे जंगल में एक शव पेड़ पर एक शव लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल पुलिस टीम के साथ घटना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त कंचनपुर (नेपाल) नेपाल निवासी राम बहादुर बसनेत उर्फ जेठान (50) के रुप में हुई।

बताया जा रहा है कि राम बहादुर यहां एक टैंट हाउस में काम करता था। वह कुछ दिनों से वह काम पर भी नहीं गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को वाकये की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि परिजनों के यहां पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें