फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने स्मैक के साथ किया एक को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन


एसआई योगेश दत्त, कांस्टेबल पूरन सिंह और विक्रम बृहस्पतिवार सुबह गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें बिचई तिराहे से महिनारगोठ जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में जाता दिखाई दिया। उसे रोका गया तो उसने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास करीब 3.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी साबिर हुसैन बरेली (यूपी) के ग्राम मोहनपुर थाना देवरनिया का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें