फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के शाखा डाकघर सूंगरखाल में सात लाख रुपये के गबन के मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। जांच अधिकारी लोहाघाट के डाक निरीक्षक बीएमएस ऐरी ने बताया कि कि शाखा डाकघर के 700 में से करीब 300 खातों की जांच पूरी कर ली गई है। गबन के आरोप के बाद शाखा डाकपाल कुंदन गिरि को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


शाखा डाकघर में फर्जीबाड़ा का पता 29 अक्तूबर को डाक निरीक्षक के शाखा डाकघर के मुआयने से हुआ था। जांच अधिकारी ऐरी ने बताया कि डाकपाल ने कुछ ग्रामीणों की फर्जी पासबुक बनाने के अलावा कई खातों की रकम अभिलेखों में जमा ही नहीं की थी। जांच में पाया गया कि डाकपाल द्वारा 30 से अधिक खातेदारों के खातों में गड़बड़ी कर 7 लाख रुपये का गबन किया गया है।

शाखा डाकघर में अब तक 300 खातों की जांच की जा चुकी है। शेष खातों के साथ अन्य अभिलेखों को खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद मुकदमे सहित अन्य जरूरी कार्यवाही की जाएगी। जांच के काम में डाक अधिकारी त्रिभुवन अधिकारी और रमेश नाथ भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें