फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन से सीधे केबिल डाल जल रही थी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चल्थी क्षेत्र में बिजली के दो उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज हुआ है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता विकास भारती के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। विभाग ने दोनों आरोपियों के मीटर सील कर चालान काट दिया है। मीटर को चल्थी चौकी पुलिस को सौंप दिया है।

चंपावत के कनिष्ठ अभियंता आरसी पंत ने बताया कि विभागीय टीम ने सोमवार को जिला मुख्यालय से करीब 51 किलोमीटर दूर सूखीढांग और सिन्याड़ी में दो उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। सूखीढांग के उपभोक्ता बृजमोहन चौड़ाकोटी पर मीटर से पूर्व केबिल को काट कर बिजली चोरी का आरोप है। इसी तरह सिन्याड़ी के रमेश लाल पुत्र माधो राम पर लाइन से सीधे केबिल डाल बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बिजली विभाग ने बिजली अधिनियम की धारा 135 के अंतर्गत चालान काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि चल्थी पुलिस चौकी में तहरीर देने के साथ ही सील किए गए दोनों मीटर सौंप दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी का आकलन कर दोनों उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा। अर्थदंड नहीं देने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें