फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने दिल्ली से आया प्रेमी पहुंचा हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अपनी फेसबुकिया प्रेमिका से मिलने दिल्ली से यहां पहुंचे प्रेमी को इश्कबाजी महंगी पड़ गई। वह पांच दिन तक शहर के एक होटल में प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती करता रहा और जब जेब खाली हुई तो खुद को सीबीआई अफसर बताकर होटल मालिक को धमकाने लगा।
विज्ञापन


होटल मालिक की शिकायत पर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार गली नंबर 83 रोहताश भाटी पांडेय नगर दिल्ली निवासी कुनाल किसलय का फेसबुक के माध्यम से क्षेत्र के एक गांव की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक प्रेमिका से मिलने दिल्ली से टनकपुर चला आया।

होटल स्वामी की शिकायत पर पुलिस की पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया, जबकि प्रेमी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में निरुद्ध किया गया है। प्रेम प्रसंग का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें