फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखीढांग में चट्टान से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
पशुओं के लिए चारा काटते वक्त सूखीढांग क्षेत्र में एक महिला की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। घटना शनिवार शाम की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी है।
विज्ञापन


सूखीढांग के सिलाड़ ग्राम पंचायत के दयोलिंग तोक निवासी हीरा देवी (40) पत्नी प्रकाश चंद्र चौड़ाकोटी शनिवार शाम घर से करीब सौ मीटर दूर चट्टान पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। बारिश से फिसलन के कारण वह फिसल कर करीब डेढ़ सौ मीटर खाई में गिर गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना का पता चलते ही परिजन और गांव के लोग फौरन घटना स्थल पर पहुंचे। इस बीच सूचना पर चल्थी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर लाश को खाई से निकाला। चल्थी चौकी इंचार्ज प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश परिजनों के सुपुर्द कर दी है। ग्राम प्रधान पूजा देवी, पूर्व ग्राम प्रधान हरीश बोहरा, समाजसेवी केएन तिवारी आदि लोगों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को आपदा मद से उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें