फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में रेगुलर पुलिस ने जांच तेज की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
विकासखंड बाराकोट के एक गांव में दिव्यांग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले की रेगुलर पुलिस द्वारा जांच तेज कर दी है। पुलिस ने गांव जाकर पीड़ित पक्ष के अलावा ग्रामीणों से इस मामले में गहन पूछताछ की गई। सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए।
एसएचओ भूपेंद्र सिंह बृजवाल का कहना है कि राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को मामला हस्तांतरित करने के बाद पुलिस ने गांव जाकर पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए गए। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई। एसएचओ ने बताया कि जांच अधिकारी अंजू यादव ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज कराए। बयान के आधार पर ही अगली कार्यवाही की जाएगी। उनका कहना है कि गवाहों के भी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। एचएसओ बृजवाल का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, आरोपियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास खंड बाराकोट के एक गांव की महिला ने 11 अगस्त को राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें 75 वर्षीय वृद्ध पर उसकी दिव्यांग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। राजस्व पुलिस द्वारा किशोरी का मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। बाद में राजस्व पुलिस ने रेगुलर पुलिस को मामले को हस्तांतरित कर दिया गया। जिसके बाद रेगुलर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें