फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों से देशी शराब के 140 पव्वे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने दो लोगों से अलग-अलग जगहों पर देसी शराब की पकड़कर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान के निर्देश पर एसआई देवेंद्र सिंह मनराल, कां. उमेश जोशी और विजय पाल सिंह गश्त पर थे।
विज्ञापन


पचपकरिया से देशीफार्म जाने वाले मार्ग पर उन्हें संदिग्धावस्था में जा रहे बनबसा मेनमार्केट निवासी राज कुमार मौर्य के कब्जे से देसी शराब के 80 पव्वे और मीना बार वार्ड संख्या 5 निवासी राजेंद्र श्रीवास्तव के कब्जे से देशी शराब के 60 पव्वे बरामद हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें