टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन क्षेत्र में एक श्रमिक की अचानक मौत हो गई। मौत की कारण बीमारी बताई गई है। मृतक के पुत्र ने परिजनों को सूचित कर शव का शारदा घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।
सीतापुर निवासी बबलू राम (60) अपने पुत्र, बहू व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यहां शारदा खनन क्षेत्र में मजदूरी के लिए आया था। मंगलवार की सुबह वह शौच के लिए गया तो काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो वह शौच स्थल पर ही मृत अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता अस्वस्थ थे और बीमारी की वजह से ही उनकी मौत हुई है।