फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई ग्राम हैरोइन के साथ एक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने एक व्यक्ति को ढाई ग्राम हैरोइन के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर इन दिनों पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। बीती रात्रि थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसआई मनोज रावत, कां. विजय पाल सिंह, परमजीत सिंह आदि गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें रेलवे मालगोदाम के पास से भजनपुर-फागपुर को जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 2.5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया आरोपी सितारगंज थाना क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी समीर का एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/21 के तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें