फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज चौकी पुलिस को कार में मिली बीस लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)।
शारदा बैराज चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की एक कार के डैशबोर्ड में थेले में रखी बीस लाख रुपये के दो-दो हजार की भारतीय करेंसी बरामद की है। पुलिस ने करेंसी जब्त कर कब्जे में ले ली है। साथ ही आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है। इधर, देर शाम आयकर विभाग के सहायक आयुक्त ने यहां पहुंचकर कार सवार पांचों लोगों से पूछताछ की और 24 मई को विभाग में अभिलेखों के साथ उपस्थित होने को कहा। इसके बाद पांचों को छोड़ दिया गया।

रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में एचसी ईश्वरी दत्त शर्मा, कांस्टेबल दिनेश जोशी, तनवीर आलम, गोपाल सिंह, भावना उप्रेती बैराज पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच हरियाणा नंबर (एचआर 08 वाई 2517) की सफेद कार आई ट्वेंटी भारत से नेपाल जाने को बैराज पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने कार को रोककर हरियाणा कैंथल निवासी चालक सुरेंद्र कुमार से एंट्री कराने को कहा। कार में चालक समेत पांच लोग बैठे थे। कार की तलाशी में पुलिस को कार के डैशबोर्ड में एक थेले में रखी बीस लाख रुपये की भारतीय करेंसी मिली, जो दो-दो हजार के नोटों में थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि पूछताछ में वाहन में सवार लोगों ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार को 16 मई को बिना वैध कागजों के नेपाल पुलिस ने 400 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया था। जिसकी जमानत को उन्हें नेपाल सरकार में 15.60 लाख रुपये की राशि जमा करानी है। उनके पास भारतीय बैंक से 19.50 लाख रुपये निकालने के दस्तावेज हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सीमा पर बड़ी मात्रा में करेंसी नहीं ले जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। बताया कि अपने रिश्तेदार की जमानत कराने को उन्होंने हरियाणा में जमीन तक बेची है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आयकर विभाग को सूचित कर वाहन चालक के अलावा कार में सवार हरियाणा कैंथल निवासी सोनू, राजकुमार, गुरुदीप और जिंद हरियाणा निवासी सुरेश कुमार को रोक लिया गया।

उधर, देर शाम आयकर विभाग के सहायक आयुक्त एके रावत ने यहां पहुंचकर पांचों से गहन पूछताछ की और 24 मई तक उन्हें सभी अभिलेखों के साथ हल्द्वानी आयकर विभाग के दफ्तर में उपस्थित होने को कहा। इसके बाद पांचों को छोड़ दिया गया है, जबकि करेंसी पुलिस ने जब्त कर ली है।
विज्ञापन




25 हजार की नकदी ले जाई जा सकती है नेपाल
भारत से केवल 25 हजार की भारतीय करेंसी ही नेपाल ले जाई जा सकती है। कस्टम अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि पहले पुराने पांच सौ और एक हजार के भारतीय नोटों को नेपाल ले जाना प्रतिबंधित था, लेकिन नई करेंसी के दो हजार के नोटों के लिए अब तक आरबीआई की कोई गाइड लाइन नहीं आई है। बताया कि एक सौ के भारतीय नोटों के नेपाल ले जाने की कोई सीमा नहीं है। उक्त मामला आयकर विभाग ही तय करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें