फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में फंदे से लटका मिला लापता व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के सिलाड़ (चल्थी) निवासी तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


चल्थी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक हरीश प्रसाद के मुताबिक पूरन राम (46) पुत्र दानी राम तीन दिन पूर्व घर चल्थी बाजार को गया था, जो वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार को गांव के ही बसंत चौड़ाकोटी नामक व्यक्ति जंगल गया तो उसे पेड़ पर शव लटका नजर आया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

परिजनों ने उसकी पहचान पूरन राम के रूप की। संयुक्त चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। चल्थी चौकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में मृतक द्वारा आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें