फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती थी खुदकसी करने वाली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के मल्ला मानर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाली नव विवाहिता के शव का डॉक्टरों के दो सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता के फंदा लगाने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार विवाहित गर्भवती थी।
विज्ञापन


शनिवार को जब सास, ससुर और पति बाहर काम पर गए थे, तो करिश्मा थापा (19) पत्नी कमल थापा ने घर के भीतर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उप जिला मजिस्ट्रेट आरसी गौतम के निर्देश पर रविवार को डॉ.मंजीत सिंह और डॉ.सोनाली मंडल के पैनल ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करिश्मा के फंदा लगाकर मौत होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में वह करीब पांच माह की गर्भवती थी। इस मामले को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सोमवार को मल्ला मानर में ही रहने वाले मृतका के भाई सोमपाल और ताऊ परदेशी दौलियाल की मौजूदगी में ऋषेश्वर घाट में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें