लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के नकद चालान करने के साथ नो पार्किंग जोन में खड़े चार वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।
थाना प्रभारी बीएस बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए। बुधवार को पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देशन में स्टेशन बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के साथ नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिदायत दी थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है। बृहस्पतिवार को स्टेशन बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़े चार चौपहिया वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। साथ ही बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, बिना कागजात वाहनों का संचालन करने वाले 20 लोगों के चालान कर उनसे 2200 रुपये समायोजन शुल्क वसूला। अभियान में एसआई हेमंत कठैत, एसआई देवेंद्र मेहता, चीता मोबाइल के राकेश रौंकली, अशोक पुरी शामिल थे।