फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मोबाइल फोन खरीदने को झपटी थी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नया मोबाइल फोन खरीदने के लिए आंगनबाड़ी शिक्षिका के गले से सोने की चेन लूटी गई थी। कनखल पुलिस के हत्थे चढ़े चेन स्नेचर्स ने यह बात कबूल की है। पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। घटना 23 फरवरी की है।
विज्ञापन

भैरव मंदिर से सटी विद्या विहार कालोनी में रहने वाली जयमाला शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा दादूबाग में आंगनबाड़ी केंद्र से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थी। घर के पास पहुंचते ही अचानक पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली थी। महिला ने जब तक शोर मचाया था तब तक मोटरसाइकिल सवार चेन स्नेचर्स फरार होने में कामयाब रहे थे। आनन फानन में कनखल पुलिस ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया था लेकिन चेन स्नेचर्स हत्थे नहीं चढ़े थे। इधर, चेन स्नेचर्स की धरपकड़ में जुटी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज को लेकर जब पुलिस ने पड़ताल शुरू की तब चेन स्नेचर्स का क्लू मिल गया। बृहस्पतिवार को कनखल पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोपी शिवम पुत्र रमेश निवासी इंद्राबस्ती एवं अभिषेक पुत्र चरणजीत सिंह निवासी वाल्मीकि बस्ती कनखल को पकड़ लिया, जिनके कब्जे से सोने की चेन भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में चेन स्नेचर्स ने कबूला कि उनका मोबाइल फोन खो गया था इसलिए नया मोबाइल फोन खरीदने की खातिर घटना को अंजाम दिया। एसओ अनुज सिंह ने बताया कि युवक प्राइवेट जॉब करते है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें