फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरांई पेड़ कटान मामला:डीएफओ ने मौका मुआयना किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र के दूरस्थ गांव सौराई में सड़क बनाने के नाम पर काटे गए पेड़ों को लेकर वन विभाग ने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को चंपावत के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कुबेर सिंह बिष्ट ने घटना स्थल का मुआयना किया। कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने चंपावत के वन क्षेत्राधिकारी केसी तिवारी को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है।
सौरांई क्षेत्र में आठ फरवरी को स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश सिंह बोहरा और दस अन्य ग्रामीणों ने बाज, बुरांश व कुकाट प्रजाति के 61 छोटे-बड़े पेड़ काट दिए थे। इस मामले में वन विभाग ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ वन अपराध का मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को डीएफओ श्री बिष्ट ने मौका मुआयना करने के बाद ग्रामीणों से बात की, लेकिन किसी भी ग्रामीण ने इस मसले पर चुप्पी नहीं तोड़ी। अलबत्ता उन्होंने पेड़ काटने की जानकारी रखने वाले ग्रामीणों से गोपनीय रूप से ब्यौरा देने की अपील की है। डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारी को मामले की तत्काल जांच शुरू कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस मामले में विभागीय लापरवाही की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें