फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर एक तांगा चालक ने नेपाली सवारियों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाली यात्रियों से अवैध वसूली की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिवस फिर एक तांगा चालक ने नेपाली यात्रियों से अधिक पैसे वसूलकर उन्हें सीमा पर ही उतार दिया। शिकायत पर पुलिस ने यात्रियों के पैसे लौटाए और आरोपी तांगा चालक का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

बनबसा से नेपाल के महेंद्रनगर तक जाने के लिए आठ यात्री मीनाबाजार निवासी आबिद हुसैन के तांगे पर सवार हुए। आरोप है कि आबिद हुसैन ने यात्रियों को महेंद्रनगर तक छोड़ने के लिए प्रति सवारी दो-दो सौ रुपये वसूले, जबकि नेपाल तक का किराया पचास रुपये तय है। यही नहीं तांगा चालक आबिद हुसैन ने यात्रियों को भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात के पास उतार दिया। इस पर यात्री भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक नेपाली यात्री गड्डाचौकी से नेपाल पुलिस को बुला लाया। सीमा पर तांगा चालक और यात्रियों के बीच हो रही कहासुनी को देख एसएसबी जवान भी वहां पहुंच गए। एसएसबी जवानों एवं नेपाल पुलिस तांगा चालक और यात्रियों को लेकर शारदा बैराज पुलिस चौकी पहुंचे। जहां बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह ने नेपाली यात्रियों के पैसे वापस कराए। साथ ही आरोपी तांगा चालक आबिद हुसैन का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय के मुताबिक तहरीर के बिना तांगा चालकों पर लूट का मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें