फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी नियंत्रण पर कार्यशाला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वयंसेवी संस्था रीड्स के सभागार में मंगलवार को कार्यशाला हुई। इसके मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार पांडेय थे। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण का महत्व, मानव तस्करी रोकने के कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुंसिफ मजिस्ट्रेट ने मानव तस्करी को समाज के लिए अभिशाप बताया। इसे रोकने में सरकार, कानून, पुलिस, संस्थाओं, नागरिकों की भूमिका बताई। उन्होंने रीड्स संस्था के कार्यों की सराहना की। स्वयंसेवी संस्थाओं और कार्यशाला में उपस्थित नागरिकों को उन्होंने प्रत्येक कार्य कानून के दायरे में रहकर करने की प्रेरणा दी। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद प्रकाश ने भी मानव तस्करी के कारण, तरीके, रोकथाम के उपाय बताए। रीड्स संस्था के सचिव भुवन गड़कोटी ने संस्था की उपलब्धियां बताईं। कार्यशाला में थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एसओटीएफ प्रभारी मो. आसिफ, रीड्स संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें