फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीमा पर निर्धारित भारतीय मुद्रा से अधिक राशि ले जाने पर दो को पकड़ा

Fri, 02 Aug 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल को निर्धारित राशि से अधिक भारतीय मुद्रा ले जाने पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। दोनों से 72,000 रुपये जब्त कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। कस्टम ने दोनों पर फेमा एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें छोड़ दिया। अब उन पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण और शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई अरविंद कुमार, एचसी रघुनाथ और एजाज अहमद चेकिंग पर थे। इसी बीच अलग-अलग मामलों में दो लोगों को तय सीमा से अधिक भारतीय मुद्रा लेकर नेपाल जा रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। थानाध्यक्ष लक्ष्मण ने बताया कि अरविंद सिंह निवासी यूपी बरेली शीशगढ़ से 45,000 और हरीश सिंह निवासी हल्द्वानी, नैनीताल के पास से 27,000 रुपये बरामद हुए। दोनों से मिली रकम में सभी नोट पांच-पांच सौ के नोट थे। दोनों रकम के संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस संबंध में आयकर विभाग भी उनसे पूछताछ करेगा। बता दें कि भारत से नेपाल को 25,000 से अधिक की रकम ले जाना प्रतिबंधित है। भारतीय पांच सौ रुपये के नोट भी नेपाल ले जाने पर पूर्णतया रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें