फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में शादी का झांसा देकर दो साल तक लूटता रहा आबरू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शादी का झांसा देकर एक युवक दो साल तक युवती की आबरू लूटता रहा। जब युवती के परिजन शादी का रिश्ता लेकर उसके घर पहुंचे तो युवक ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की कोशिश की और शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी दीपक कोहली (26) का एक युवती के साथ दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि दीपक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करता रहा। जब युवती के परिजनों को इसका पता चला तो वे शादी का रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंच गए। इससे नाराज युवक ने उनसे गालीगलौज कर मारपीट की कोशिश की। मामले की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी नीशू गौतम ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें