फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना मैच में आसानी से जीती पुलिस 11

विज्ञापन
विजेता ट्राफी के साथ पुलिस इलेवन के खिलाड़ी और एसडीएम हिमांशु कफल्टिया। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस और पत्रकारों के बीच खेले गए सद्भावना क्रिकेट मैच में पुलिस11 ने पत्रकार11 को सात विकेट से पराजित किया। मुख्य अतिथि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार11 की टीम निर्धारित 16 ओवरों में 57 रन ही बना सकी। टीम की ओर से धर्मेंद्र चंद ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। पुलिस11 के गेंदबाज पवन ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस11 ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। टीम की ओर से विक्रम ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। पत्रकार 11 के गेंदबाज संतोष जोशी ने दो विकेट चटकाए। मैच के निर्णायक पवनेश पाटनी और नित्रिन भारती थे। स्कोरर की जिम्मेदारी कामिनी ने निभाई। वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। मैच के संयोजक बीसूका जिला उपाध्यक्ष सुभाष थपलियाल समेत काफी संख्या में लोगों ने मैच का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें