फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में अब 13 से शुरू होगा खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा के डाउन स्ट्रीम में अब 13 जनवरी से खनन शुरू होगा। अगले दिन मकर संक्रांति के दिन भी खनन जारी रहेगा। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में रविवार को हुई खनन कारोबारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस बार एनएचपीसी वाहन पास का शुल्क नहीं वसूलेगा, लेकिन बैराज के पास वाहनों को खड़ा करने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

अप स्ट्रीम में खनन पर रोक और निजी भंडारकों को आरबीएम और पत्थरों के भंडारण की अनुमति नहीं मिलने से नाराज कारोबारियों ने एक माह बाद भी शारदा से खनिज निकासी शुरू नहीं की है। विधायक कैलाश गहतोड़ी के हस्तक्षेप पर अप स्ट्रीम में खनन शुरू होने की उम्मीद है। पहले 11 जनवरी से खनन शुरू करने का फैसला लिया गया था पर अब 13 जनवरी से खनन शुरू होगा। रविवार को एसडीएम हिमांशु की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय हुआ। बैठक में मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष आनंद महर अन्नी, उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, महेश सिंह, मनोज गुप्ता मन्नू, योगेश जोशी, मुकेश साहू, गजेंद्र पाल, जगदीश चंद, दीपक सिंह विट्ठल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें